प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान: CM योगी बोले- ‘PM के 'खेलो इंडिया' से जुड़कर UP ने दी एक नई दिशा’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Sep, 2024 08:48 PM

one thousand playgrounds will be dedicated to football in the state cm yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ...

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इसी के तहत प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा 825 विकासखंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच से पहले कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
PunjabKesari
प्रदेश में 5 सौ से अधिक खिलाड़ियों को अब तक दी जा चुकी है सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपद और 18 मंडल में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी यह चाहती है ताकि खेल और खेलकूद की गतिविधियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमेशा खेल जगत में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी।
PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि पेरिस के ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें एक भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को पिछले वर्ष ही यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दे चुके हैं। वहीं अब हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को भी यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर सीधी तैनाती देने जा रहे हैं।  इस अवसर पर मंत्री गिरीश यादव, भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारतीय के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा, यूपी खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!