अॉफ दि रिकार्ड: सुनील बंसल को भेजा राजस्थान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Aug, 2018 11:23 AM

off the record sunil bansal sent to rajasthan

ओम माथुर के साथ क्या हुआ है यह मालूम नहीं मगर सर्वशक्तिमान और भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में आर.एस.एस. के प्रतिनिधि सुनील बंसल को राजस्थान में भेजा जा रहा है। बंसल के स्थानांतरण का कारण यह बताया जा रहा है कि....

लखनऊ: ओम माथुर के साथ क्या हुआ है यह मालूम नहीं मगर सर्वशक्तिमान और भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में आर.एस.एस. के प्रतिनिधि सुनील बंसल को राजस्थान में भेजा जा रहा है। बंसल के स्थानांतरण का कारण यह बताया जा रहा है कि उनके स्तर के नेता की राजस्थान में जरूरत है जहां पार्टी कमजोर स्थिति में है। सुनील बंसल का उत्तर प्रदेश में काफी दबदबा है जहां उन्होंने मंत्रियों में भय पैदा कर रखा है।

सुनील बंसल उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व के साथ करीबी तालमेल से काम करते रहे हैं और पार्टी की जीत का श्रेय बंसल को दिया गया। इससे कुछ नेताओं को जलन हुई। अब राजस्थान बंसल के लिए एक नई चुनौती हो सकती है। क्या राजस्थान में भी बंसल अपना जादू चलाने में कामयाब हो पाएंगे?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!