Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 May, 2024 04:37 PM
आज अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दिये गए मुस्लिम अनुपात वृद्धि के आंकड़ों को अधूरा बताते हुए हिन्दू समाज से सनातन वैदिक राष्ट्र...
Ghaziabad News: आज अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दिये गए मुस्लिम अनुपात वृद्धि के आंकड़ों को अधूरा बताते हुए हिन्दू समाज से सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण में जुट जाने का आह्वान किया।
अब बिना भारत विभाजन के हिन्दुओं के जीवित रहने का कोई रास्ता नहीं
एक वीडियो सन्देश जारी करके महामंडलेश्वर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान ने हिन्दुओं को बर्बाद कर दिया है। अब हिन्दुओं को यदि जीवित रहना है तो भारत का एक विभाजन अवश्यम्भावी है। अब बिना भारत विभाजन के हिन्दुओं के जीवित रहने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अगर एक बार भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम बन गया तो हिन्दुओं का सर्वनाश सुनिश्चित हो जाएगा।
यति नरसिंहानंद गिरी ने गांधी और नेहरू को लेकर दिया विवादित बयान
उन्होंने वीडियो में यह भी कहा है कि इस बार बंटवारा बिल्कुल ठीक तरीके से होना चाहिये। हम एक बंटवारे में गांधी और नेहरू जैसे गद्दारों के कारण बहुत बुरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इस बार सनातन वैदिक राष्ट्र इस तरह से बनना चाहिए कि इसमें एक भी मस्जिद, एक भी मदरसा और एक भी मुसलमान नहीं होना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिन्दुओं ने उनकी यह बात नहीं मानी तो पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा।