यूपी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चाः अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका के नाम पर रहा फोकस

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Mar, 2024 09:35 PM

names of candidates discussed in up congress election committee meeting

इंडिया गठबंधन के तहत प्रदेश कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में अमेठी से से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव मैदान में उतारे जाने पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस...

लखनऊ: इंडिया गठबंधन के तहत प्रदेश कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में अमेठी से से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव मैदान में उतारे जाने पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ।

वायनाड से प्रत्याशी बनाए गए राहुल गांधी को अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतारने पर जोर
पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की पहली सूची में वायनाड से प्रत्याशी बनाए गए राहुल गांधी को अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतारने पर जोर दिया गया। जब पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्वस्थ रहने व स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप रायबरेली से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई। इसी तरह, वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फिर से प्रत्याशी बनाने की चर्चा हुई। वह पहले भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें 14.44 फीसदी वोट मिले थे। सहारनपुर में 2019 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे इमरान मसूद को इस बार फिर प्रत्याशी बनाने की चर्चा हुई।

PunjabKesari

बसपा सांसद दानिश अली को अमरोहा से उतारने की तैयारी
सूत्रो ने बताया कि अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली को उतारने की तैयारी है। वे बसपा से निष्कासित किए जा चुके हैं। सीतापुर में भाजपा से इस्तीफा देकर सपा व बाद में कांग्रेस में आए पूर्व विधायक राकेश राठौर को प्रत्याशी बनाने की तैयारी है। इसी प्रकार बाराबंकी से तनुज पुनिया, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन, गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी व अमनमणि त्रिपाठी व फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार प्रत्याशी हो सकते हैं। कानपुर से आलोक मिश्र, अजय कपूर व विकास अवस्थी के नाम पर विचार चल रहा है। मथुरा से पूर्व विधायक प्रदीप माथुर व पंडित राजकुमार रावत, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह और अजय कुमार लल्लू, बांसगांव से कमल किशोर व अनूप प्रसाद, बुलंदशहर में बंशी सिंह के नाम पर विचार चल रहा है। प्रयागराज सीट पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नाम पर विचार चल रहा है।

बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की संभावना को लेकर भी हुई चर्चा
सूत्रों का कहना है कि बैठक में चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की संभावना को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना आदि शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!