Edited By Purnima Singh,Updated: 30 Mar, 2025 01:36 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार शाम झारखंड पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया है। मुख्तार अंसारी के शूटर का एनकाउंटर होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दीपावली मनाई है।...
Mau News (जाहिद इमाम) : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार शाम झारखंड पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया है। मुख्तार अंसारी के शूटर का एनकाउंटर होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दीपावली मनाई है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई हैं।
अशोक सिंह के भाई की मुख्तार और अनुज ने की थी हत्या
ऐसा इसलिए है क्योंकि 29 अगस्त साल 2009 में भाजपा नेता अशोक सिंह के भाई मन्ना सिंह की मुख्तार अंसारी और अनुज कन्नौजिया ने हत्या करवाई थी। आपको ये भी बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद 16 साल बाद अशोक सिंह ने परिवार संग होली मनाई है। साथ ही अनुज कन्नौजिया की मौत पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया है। अशोक सिंह ने यह जानकारी शहर के गाज़ीपुर तिराहे पर प्रेसवार्ता कर दी है।
जमशेदपुर जिले में ढाई लाख का ईनामी ढ़ेर
बता दें कि ढाई लाख रुपए के ईनामी शूटर अनुज कनौजिया को यूपीएसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने झारखंड के जमशेदपुर जिले में उसे ढेर किया है।
DSP को भी लगी गोली
उन्होंने बताया कि एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अपराधियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अनुज कन्नौजिया मारा गया है। साथ ही डीएसपी शाही को भी गोली लगी है।