जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, SHO घायल, 1 लाख का था इनाम; दूल्हे को गोलियों से भून फिल्मी अंदाज में की थी हत्या

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 May, 2026 04:10 PM

main accused in jaunpur groom murder case killed in encounter

जौनपुर जिले के बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस दौरान लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से...

Jaunpur News : जौनपुर जिले के बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस दौरान लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी के मोड़ के पास रवि यादव व उसके एक साथी की मौजूदगी की सूचना मिली।

सूचना पर एसओजी, खेतासराय और लाइन बाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही रवि यादव ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने कहा कि अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि यादव (23) जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में सोंधी का निवासी था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी घायल हो गए। पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश में देर तक धर पकड़ अभियान चलाती रही। एसपी ने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि एक मई की शाम खेतासराय थाना क्षेत्र में बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या प्रेम विवाह को लेकर रंजिश में की गई थी। दुल्हन का ममेरा भाई इस विवाह से नाराज था और उसने रवि यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!