कौशांबी: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 2 घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Nov, 2020 05:16 PM

kaushambi firing between two sides in ground dispute 2 injured

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में विवादित मकान को गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुयी फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में विवादित मकान को गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुयी फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि काजू गांव निवासी उमेश केसरवानी घर बना रहा था। शनिवार रात अवधेश आदि ने मौके पर पहुंचकरआपत्ति जताया और निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने लगे।

उमेश और उसके पारिवारिक जन दीवार गिराने का विरोध करने लगे। इस बीच विवाद बढऩे पर दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच उमेश केसरवानी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से विपक्षी जनों पर फायरिंग कर दिए जिसमें मोहित एवं मुनीम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई तो दोनों पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई पुलिस ने घायल मोहित वमनीष को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!