कन्नौज: कांग्रेस गठबंधन का दावा 'INDIA' की जीत होगी, सात साल बाद एक मंच पर आए राहुल और अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 10 May, 2024 02:33 PM

kannauj congress alliance claims india will win rahul and akhilesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात साल बाद एक मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश...

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात साल बाद एक मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी।

नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे-  राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में इसके साथ ही कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कन्नौज में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘‘यह लिखित में ले लें कि नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

चौथे चरण में 13 मई को कन्नौज लोकसभा सीट पर होगा मतदान
अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') के घटक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया। कन्नौज संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!