2 days ago
4 days ago
8 days ago
9 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
4 weeks ago
1 month ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
कमलेश तिवारी हत्याकांड: होटल से बरामद हुए हत्यारों के भगवा कपड़े और बैग
Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Oct, 2019 10:44 AM
हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने लखनऊ के नाका इलाके में स्थित एक होटल से आरोपियों के खून से सने भगवा कपड़े और बैग बरामद किए हैं।
लखनऊः हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने लखनऊ के नाका इलाके में स्थित एक होटल से आरोपियों के खून से सने भगवा कपड़े और बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि कैसरबाग इलाके के होटल 'खालसा इन' के एक कमरे से खून लगे भगवा रंग के कुर्ते और शेविंग किट समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। सामान एक बैग में रखा हुआ था। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि होटल कर्मियों के मुताबिक दोनों ने अपना नाम शेख अशफाकुल हुसैन और मुईनुद्दीन पठान बताया था। हत्याकांड वाले दिन दोनों भगवा कुर्ते पहनकर होटल से निकले थे और उनके हाथ में एक मिठाई का डिब्बा था। वे लोग 17 अक्टूबर को होटल आए थे और 18 तारीख की दोपहर में चले गए थे। उनके कमरे के बेड पर भगवा रंग का कुर्ता पड़ा था, उस पर खून के निशान हैं। मौके पर मिले तौलिये में भी खून लगा है। एक नए मोबाइल का डिब्बा भी मौके से मिला है। उन्होंने कहा कि विवेचना के क्रम में यह एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएगी। पुलिस बिजनौर से हिरासत में लिए गए दो मौलानाओं अनवारूल हक और नईम काजमी की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों के भाई सूरत में रहते हैं। इनमें अनवारूल हक का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उस पर कई मुकदमें दर्ज हैं। उस पर एक महिला से बलात्कार का भी आरोप है। उल्लेखनीय है कि, मुस्लिम समुदाय और इसके पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी के चलते पहली बार सुर्खियों में आए कमलेश तिवारी की शुक्रवार को नाका इलाके में स्थित उनके आवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही इस घटना में शामिल सभी गुनाहगारों को ढूंढ निकालेगी।
CAD $
29/11/2026 10:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपकी सकारात्मक ऊर्जा से कठिन कार्यों का रास्ता भी आसान हो जाएगा। कारोबार में कोई नई योजना लागू करना आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद...
वृष राशि वालों आज आपकी कार्यशैली में निखार आएगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। व्यापार में पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि वालों आज आपके मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे, जो आपको आगे बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज अचानक कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और प्रोजेक्ट समय पर पूरा...
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास और सामाजिक मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे। बिजनेस में बड़ा निवेश करने या विस्तार के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या राशि वालों आज ऑफिस में अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहकों से जुड़ने का सीधा लाभ मिलेगा।
तुला राशि वालों आज आपकी व्यावहारिक सोच और शांत स्वभाव आपको बड़ी जीत दिलाएगा। कारोबार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज अपने साहस और लगन के बल पर आप हर चुनौती को पार कर लेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती...
धनु राशि वालों आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके सभी महत्वपूर्ण काम बनते चले जाएंगे। व्यापार में नई डील फाइनल होने से आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी का पूरा फल प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगेगा, जिससे बचत में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि वालों आज किसी नई तकनीक या कौशल को सीखने से करियर में बड़ा लाभ होगा। व्यापार में साझेदारी से किए गए कार्यों में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा।
मीन राशि वालों आज करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक चिंताएं दूर होंगी।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes