झांसी: रेल कारखाने के कर्मचारियों ने किया काम बंद कर प्रदर्शन, सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन ने डाला आग में घी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Jun, 2022 07:06 PM

jhansi railway factory workers stopped work and demonstrated

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रेल कारखाने में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन से गुस्साये कर्मचारियों ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया और निलंबन वापसी की मांग की। कारखाना प्रशासन द्वारा...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रेल कारखाने में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन से गुस्साये कर्मचारियों ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया और निलंबन वापसी की मांग की। कारखाना प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर कोई ध्यान नहीं देने से गुस्साये कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की और दिन भर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी का दौर चलता रहा।       

एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ नोंक झोंक होने के बाद आंदोलित कर्मचारियों ने उसे पीट दिया और दूसरे को दौड़ा लिया था। इतना ही नहीं कारखाना के आलाधिकारी की अर्थी निकालकर उसका पुतला भी फूंका। इस दौरान वार्ता भी हुई लेकिन रेल अधिकारियों के अड़ियल रुख के चलते वार्ता बेनतीजा रही। बताया गया कि शाम की शिफ्ट में शाखा एक के पदाधिकारी सीनियर टेक्नीशियन बीके साहू कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे, तभी कारखाना के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो गयी। इसके तुरंत बाद बीके साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। सुबह जैसे ही यह खबर कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों को मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। खबर लिखे जाने तक हंगामा व प्रदर्शन जारी था। कर्मचारी काम बन्द किये हैं।       

यह भी जानकारी मिली है कि कर्मचारियों के विरोध को शांत कराने के लिए एनसीआर मुख्यालय से बड़े अधिकारी के आने की संभावना भी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!