mahakumb

विवादों में रहने वाले IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा: फरवरी से चल रहे थे सस्पेंड, अब राजनीति जाने की अटकलें तेज

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Oct, 2023 01:24 PM

ias officer abhishek singh who was in controversies

IAS Officer Abhishek Singh विवादों में रहने वाले यूपी कैडर के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक अभिषेक सिंह की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई...

लखनऊ: विवादों में रहने वाले यूपी कैडर के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक अभिषेक सिंह की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अभिषेक सिंह राजनीति में करियर बना सकते है।  बता दें कि IAS अधिकारी अभिषेक सिंह बिना सूचना दिए लापता चल रहे थे। यूपी सरकार ने इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए आईएएस अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर राजस्व परिषद से संबंध कर दिया था। IAS अभिषेक सिंह  करीब तीन महीने से लापता चल रहे थे।

PunjabKesari

गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में आए थे  IAS अभिषेक सिंह
बता दें कि  IAS अभिषेक सिंह गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर काफी सुर्खियों में आए।  चुनाव आयोग ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया था। आयोग ने गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को कड़े शब्दों में लिखे एक पत्र में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी अभिषेक सिंह ने सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में अपनी नियुक्ति की जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और अपनी आधिकारिक पद का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari

चुनाव आयोगी ने चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर लगा दी थी रोक
आयोग ने इस मामले को ‘‘बेहद गंभीरता से लिया’’ और उन्हें सामान्य पर्यवेक्षक की भूमिका से तत्काल मुक्त कर दिया था।  सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी पहचान में खुद को आईएएस के अलावा एक जन सेवक, कलाकार और सामाजिक उद्यमी बताया है। उन्होंने ट्विटर पर भी उन तस्वीरों को साझा किया है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। हालांकि अभिषेक सिंह ने इस मामले में सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा कि उनके पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं है और वह ‘‘न तो प्रचार है और न ही स्टंट’’। आयोग ने अगले आदेश तक उस अधिकारी को चुनाव संबंधी कोई भी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर रोक लगा दी थी।

PunjabKesari

दिल्ली सरकार मार्च 2020 को अभिषेक सिंह को मूल कैडर यूपी भेजा था वापस
गौरतलब साल 2015 में IAS अभिषेक 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। लेकिन उस दौरान वह मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को मूल कैडर यूपी वापस भेज दिया। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक जॉइनिंग नहीं की। 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने उनका पक्ष मांगा तो इतनी लंबे समय तक लापता रहने का कोई उत्तर भी नहीं दिया गया।

IAS अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं डीएम
2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर के निवासी हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति राजपाल बांदा जनपद की डीएम हैं। हाल ही में अभिषेक सिंह ने अपने गृह नगर जौनपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। जिसमें मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए थे। अभिषेक सिंह कई कई वीडियो एल्बम्स में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। अब देखना है कि क्या IAS अभिषेक सिंह राजनीत में जाते है या फिर फिल्म की दुनिया में अपना भाग्य अजमाते है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!