mahakumb

भीषण हादसा...हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 8 श्रद्धालुओं की मौत...33 जख्मी

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Feb, 2025 10:29 AM

horrific accident several vehicles collided

Jaunpur Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...

Jaunpur Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी घटना के समय एक बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए है। हादसे के समय घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर हुआ। यहां पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं, सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई।  दोनों वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 लोग घायल हो गए।

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल 
सूमो सवार मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल है। ‘डबल डेकर' बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस चालक, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस सवार 27 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दिल्ली के रहने वाले ये लोग चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद बस से अयोध्या जा रहे थे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और प्रशासन सबके समुचित इलाज का प्रबंध कर रहा है।    

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!