हिंदू युवक को नौकरी का झांसा देकर कराया धर्मांतरण,आरोपी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई FIR

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Sep, 2021 03:21 PM

hindu youth got converted on the pretext of job

जिले में हिंदू समुदाय के लोगों को रुपयों और नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । मामले से पीड़ित युवक ने आधा दर्जन ग्रामीण साथियों के साथ मिलकर थाने में ईसाई धर्म के प्रचारक आरोपी आशीष जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज...

 महोबा: जिले में हिंदू समुदाय के लोगों को रुपयों और नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । मामले से पीड़ित युवक ने आधा दर्जन ग्रामीण साथियों के साथ मिलकर थाने में ईसाई धर्म के प्रचारक आरोपी आशीष जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है । फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिरोध अध्यादेश 2020 की धारा 3 धारा 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

बता दें कि मामला महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ठाकुरदास मोहल्ला में रहने वाले सचिन त्रिवेदी से जुड़ा है । दरअसल सचिन द्विवेदी कई दिनों से बीमार चल रहा था । जिसकी भनक ईसाई धर्म के प्रचारक आशीष जॉन को हो गई थी । आरोप है कि आशीष जॉन के द्वारा बीमारी मैं ठीक होने व व्यापार के लिए पैसा देने के नाम पर लालच देकर धर्म परिवर्तन के संबंध में मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था । बीते एक माह पहले पीड़ित युवक सचिन द्विवेदी पनवाड़ी कस्बे के हरपालपुर चौराहे पर चाय पी रहा था । तभी आशीष जॉन जो कि बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । उसने पानी के गिलास में कुछ डाल कर मुझे दिया और कहा कि अब तुम्हारा सिर दर्द ठीक हो जाएगा, पानी पीने के बाद मुझे जैसे ही आराम मिला तो मैंने उसका धन्यवाद दिया ।

आरोप है कि तभी से आशीष जैन दबाव बना कर यीशु को स्वीकार करना चाहता है। पीड़ित ने कहा कि मेरे द्वारा मना करने पर आशीष ने तमाम प्रकार से प्रलोभन देना शुरू कर दिया। आशीष ने मेरे मन को विचलित करते हुए कहा कि आज तुम बेरोजगार हो तुम्हारे पास पैसा नहीं है । तुम्हारे पास नौकरी नहीं है । इन सब बातों को लेकर मैं परेशान हो गया था । आशीष जैन फिर भी नहीं माना और मेरे घर पर आकर यीशु धर्म अपनाने पर ₹12000 प्रति माह मिलेगा इससे तुम्हारी सारी परेशानी दूर हो जाएगी ।आरोपी ने बहुत सारी किताबें देते हुए बोला कि मेरे साथ चल चलो मैंने मना किया तो अब बोला कि तुम भी बर्बाद रहोगे मेरा मोबाइल नंबर लेकर बोला कि मैं तुम्हारे खाते में पैसा ट्रांसफर करता हूं । इन सब बातों से परेशान होकर मैंने विश्व हिंदू परिषद के लोगों से मदद की गुहार लगाई थी । जिसके आधार पर इन सभी ने आकर आज थाना पनवाड़ी में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है ।

वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज शिवहरे और जिला संयोजक मयंक तिवारी ने धर्मांतरण के मामले को लेकर बताया कि आशीष जैन नाम का व्यक्ति ईसाई धर्म का प्रचारक है । जो कि कई दिनों से पनवाड़ी कस्बे में रहकर हिंदू समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। यीशु की किताबों को लेकर तरह तरह की बातें कर लोगों का मन परिवर्तन करने की कोशिश कर रहा है । आज पनवाड़ी कस्बे में रहने वाले युवक ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।  जिसको लेकर हम सभी ने आकर आरोपी के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!