'अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाला नहीं हूं...' कन्नौज जनसभा में बोले राहुल गांधी

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 May, 2024 02:19 PM

hey keep me in jail all my life i am not afraid

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता संजय सिंह एक चुनावी जनसभा में पहुंचे है। इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में उतरे है। उन्हीं के समर्थन में...

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता संजय सिंह एक चुनावी जनसभा में पहुंचे है। इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में उतरे है। उन्हीं के समर्थन में यहां पर इंडिया गठबंधन की साझा जनसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव, राहुल गांधी और संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान राहुल ने कहा कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, उप्र में 'इंडिया गठबंधन' का तूफान आ रहा है।

यह बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा, अब मोदी जी का मुंह खुल गया। यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, शमशान भी होना चाहिए। उन्होंने कोरोना में गांव-गांव श्मशान बना दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। मुझे भी छह महीने जेल में रखा। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाला नहीं हूं।''

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
इसी जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगाजल से धोकर उनका अपमान किया।'' बता दें कि अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर  चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!