हाथरस सत्संग कांड: मुख्य सेवादार वेदप्रकाश मधुकर के खिलाफ केस दर्ज, अब तक मृतकों की संख्या की सख्या बढ़कर हुई 121

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Jul, 2024 10:47 AM

hathras satsang incident case registered against chief sevada

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग में भगदड़ मची भगदड़ के बाद से आरोपी बाबा पत्नी संग मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस मुख्य सेवादार  वेद प्रकाश मधुकर सहित अन्य आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।...

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग में भगदड़ मची भगदड़ के बाद से आरोपी बाबा पत्नी संग मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस मुख्य सेवादार  वेद प्रकाश मधुकर सहित अन्य आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब हो चुकी है 121 भक्तों की मौत 
घटना में अब तक 121 भक्तों की मौत हो चुकी है। 116 लोगों अब तक हुई शिनाख्त हो चुकी है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी साकार विश्व हरी भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां स्थिति अपने आश्रम पर मौजूद है। गिरफ्तारी के लिए बाबा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे आश्रम को छावनी में तब्दील कर दिया है।  बताया जा रहा है कि सत्संग में भगदड़ मची भगदड़ के बाद बाबा यहीं पर छिप गया था। जल्द ही पुलिस बाबा को गिरफ्तार कर सकती है।

मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल 
राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। अधिकांश अनुयायियों की मौत दम घुटने के कारण हुई। हाल के वर्षों में हुई यह सबसे बड़ी त्रासदी है। कुछ लोगों का कहना है कि लोग प्रवचनकर्ता की कार के पीछे भागते समय कीचड़ में फिसल गए, जिससे भगदड़ मच गई। हाथरस जिले के फुलरई गांव में बाबा नारायण हरि द्वारा आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए लाखों अनुयायी पहुंचे हुए थे।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बाबा नारायण हरि, साकार विश्व हरि भोले बाबा के नाम से भी लोकप्रिय हैं। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को इस हादसे में मरने वालों की संख्या 116 बताई थी जिनमें सात बच्चे, एक पुरुष और बाकी सभी महिलाएं हैं। राहत आयुक्त द्वारा जारी की गई ताजा सूची के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है, जिनमें से 19 की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।  helpline numbers: 05722227041 and 05722227042  Hathras Police helpline numbers: 9259189726 and 9084382490 आप इन नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!