Govt Jobs 2023: लंबित भर्तियां पूरी होने पर 32 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, UPSSSC की कवायद तेज

Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Jan, 2023 04:02 PM

govt jobs 2023 32 thousand youth will get employment

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 2015 से लंबित भर्तियों को पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे लगभग 32 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 2015 से लंबित भर्तियों को पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे लगभग 32 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 32000 पदों पर भर्तियों को लेकर ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जो भी भर्तियां आती है उसके लिए लाखों अभ्यर्थी तैयारी करते हैं। आयोग की तरफ से जल्द ही 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके साथ ही 12,709 पदों पर भर्ती के परिणाम जारी किए जाएंगे।

PunjabKesari

12709 पदों पर लंबित भर्तियों की कवायद तेज
दरअसल आयोग को विभिन्न विभागों से कनिष्ठ सहायक, ग्राम्य विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और कृषि प्राविधिक भर्ती के लिए बीते साल अधियाचन मिला था। वहीं, आयोग द्वारा अधियाचनों की जांच कराने के बाद तकनीकी अड़चनों पर शासन से मार्गदर्शन मांगा है। जिसके बाद जल्द ही इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2015 से लंबित 12709 पदों की भर्तियों के परिणाम जारी करने की कवायद भी तेज की है। वहीं, इन भर्तियों के परिणाम मार्च-अप्रैल तक जारी होंगे।
PunjabKesari
ये भी पढ़े...Auto Driver की मौत के बाद परिजनों का आरोप- Accident के बाद पुलिस की पिटाई से हुई धर्मपाल यादव की मौत

जानिए, PET-2022 का परिणाम कब होगा जारी?
बता दें कि आयोग की तरफ से जल्द ही 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें कनिष्ठ सहायक के 5000, कृषि प्राविधिक के 3500, गन्ना पर्यवेक्षक के 951, ग्राम्य विकास अधिकारी के 2100, ग्राम पंचायत अधिकारी के 2500 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। PET-2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। PET-2022 का परिणाम जनवरी अंत तक जारी होगा।

PunjabKesari

2016 से लंबित परीक्षा का भी होगा आयोजन 
वहीं, 2016 से लंबित समाज कल्याण विभाग में ग्राम्य विकास अधिकारी के 1953 पदों, कनिष्ठ सहायक के 2224 पदों, वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए भी अप्रैल के बाद लिखित परीक्षा होगी। तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए करीब 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार है। सम्मिलित तकनीकी सेवा के 294 पदों पर 2016 से लंबित परीक्षा का भी आयोजन होगा। साथ ही उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि लंबित परिणाम जारी करने और भर्ती परीक्षाएं कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसकी जानकारी आयोग द्वारा समय-समय पर अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़े...Haj Yatra 2023: UP से हज यात्रा के लिए रिकॉर्ड संख्या में जाएंगे यात्री, हज कमेटी आफ इंडिया ने जारी किया कोटा

देखें किन परीक्षाओं के आएंगे परिणाम :-

  • प्राविधिक शिक्षा में अनुदेशकों के 234 पदों की भर्ती 2015 से लंबित है। इन पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इस भर्ती का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। इसी तरह 79 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) भर्ती 2016 और 284 पदों पर मंडी निरीक्षक (Market Inspector) भर्ती 2018 का परिणाम जारी होगा।
  • JE के 489 पदों पर 21 जनवरी 2021 को हुई भर्ती परीक्षा।
  • JE के 1477 पदों के लिए 16 अप्रैल 2022 को हुई भर्ती परीक्षा।
  • मंडी परिषद में एएसओ के 904 पदों के लिए 22 मई 2022 हुई परीक्षा।
  • सहायक बोरिंग टेक्निशियन (Assistant Boring Technician) के 486 पदों पर 3 जुलाई को हुई परीक्षा।
  • वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर 31 जुलाई 2022 को हुई परीक्षा।
  • लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई का हुई लिखित परीक्षा।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!