पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम की जयंती आज, सीएम योगी ने किया नमन

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Oct, 2024 12:21 PM

former president apj abdul kalam s

APJ Abdul Kalam: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज (15 अक्टूबर) जयंती है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं...

APJ Abdul Kalam: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज (15 अक्टूबर) जयंती है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायक जीवन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहस देता है। सीएम योगी के साथ-साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने भी उन्हें नमन किया है।
 



सीएम योगी ने किया नमन
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन! भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनका प्रेरणादायक जीवन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहस व ऊर्जा प्रदान करता है।''


 



सोच एक पूंजी है, उद्यम एक रास्‍ता हैः केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''सोच एक पूंजी है, उद्यम एक रास्‍ता है, मेहनत समाधान है।" रामेश्वरम की पुण्य धरा पर जन्में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' हम सभी भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. कलाम का 'विजन 2020' उनकी दूरदृष्टि तथा देश के प्रति गहन सोच का प्रतीक है। आर्थिक विकास, शिक्षा एवं कौशल विकास, प्रौद्योगिकी- नवाचार, जनहितकारी शासन, अनुसंधान व अंतरिक्ष में निवेश, रक्षा क्षेत्र  तथा अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का जो सपना डॉ. कलाम जी ने देखा, उसे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर सार्थक कर रही है।''

 


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी किया याद
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि ''पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।'' 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!