पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा - भाजपा ने बेईमानी से जीता उपचुनाव

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2024 06:14 PM

former cm akhilesh yadav attacks bjp says  bjp won the by election dishonestly

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अंबेडकरनगर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कटेहरी विधानसभा सीट को बेईमानी से जीता है। जब भाजपा को लगा कि...

अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अंबेडकरनगर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कटेहरी विधानसभा सीट को बेईमानी से जीता है। जब भाजपा को लगा कि खुद नहीं जीतेंगे तो अफसरों को आगे कर दिया।

चुनाव लड़ने का नया तरीका सिखा रही भाजपा - अखिलेश
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को अपनी रडार पर लेते हुए कहा कि कटेहरी का परिणाम शासन-प्रशासन ने छीना है। यह सपा की जीती हुई सीट थी जिसे भाजपा ने बेईमानी से जीता है। जब भाजपा को लगा कि खुद नहीं जीतेंगे तो अफसरों को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ने का नया तरीका सिखाया है। कोचिंग दी है। हमारी सरकार आने पर हम अफसरों को देखेंगे। इन चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कम प्रशासन ने ज्यादा वोट डाले हैं।उन्होंने आगे कहा कि यह उपचुनाव लखनऊ और दिल्ली के बीच की लड़ाई थी, जिसमें लखनऊ को दिखाना था कि हम जीत गए। इस चुनाव में लोकतंत्र और संविधान पर चोट की गई है। 

पूर्व सीएम ने संभल घटना को बताया साजिश 
संभल की घटना को साजिश बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जिस तरह कुछ लोग माहौल खराब कर दिल्ली तक पहुंचे। अब उसी राह पर यूपी में चलने की कोशिश हो रही है। अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी बेईमानी से ध्यान हटाने के लिए भी संभल कांड कराया गया। दूसरे सर्वे में भाजपा के लोग नारे लगाते चल रहे थे उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!