mahakumb

प्रशासनिक टीम के सामने खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था इलाज

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Mar, 2025 02:57 PM

farmer who set himself on fire in front of administrative team dies

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जिले में जमीनी विवाद  में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत हो गई है। आप को बता दें कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले किसान का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था, डॉक्टरों के मुताबिक...

सहारनपुर (रामकुमार पुंडीर): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जिले में जमीनी विवाद  में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत हो गई है। आप को बता दें कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले किसान का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था, डॉक्टरों के मुताबिक सिख किसान वेदप्रकाश 90 प्रतिशत चल गए है। जहां पर आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं किसान  की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

जमीन को लेकर किसान का चल रहा था विवाद
दरअसल, थाना चिलकाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय सिख किसान वेद प्रकाश का जैन समुदाय के लोगों के साथ जमीन को लेकर 12 सालों से विवाद चल रहा था। एसडीम के साथ प्रशासनिक टीम इस जमीन पर से कब्जा हटाने पहुंचे थे, इसी दौरान वेद प्रकाश ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया और गंभीर हालत में झुलसे हुए वेद प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां किसान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां पर आज इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी भूमि मापी की प्रक्रिया
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि स्पष्ट किया कि यह भूमि मापी की प्रक्रिया राजस्व न्यायालय की धारा 24 के तहत की जा रही थी। प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। जैसे ही राजस्व विभाग की टीम भूमि की नाप-जोख कर रही थी, उसी समय वेदप्रकाश ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें पिलखनी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!