दीपावली का त्योहार आज; CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Nov, 2023 09:20 AM

diwali festival today cm yogi gave

Deepawali 2023: आज देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी...

Deepawali 2023 (अश्वनी सिंह): आज देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने कहा कि 'असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम!

PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली के शुभ अवसर पर कहा कि 'दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया। हमारा सौभाग्य है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठा कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Deepotsav 2023: CM योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ, आसमान से बरसे फूल

PunjabKesari
डिप्टी सीएम ने भी दी शुभकामनाएं
सीएम योगी समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को दीवाली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व शांति की वर्षा करें।"  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!