गाड़ी से काली फिल्म उतारने पर गुस्साए पूर्व SP विधायक, सीओ के साथ बीच सड़क पर हुई कहासुनी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 04 Sep, 2019 10:19 AM

dispute between former sp mla and co

अलीगढ़ में चेकिंग अभियान के दौरान सपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह और सीओ अनिल समानिया के बीच कहासुनी हो गई। दरअसल, सीओ ने राकेश सिंह की गाड़ी से काली फिल्म को उतरवा दिया था। जिस कारण विधायक भड़क गए और उन दोनों की बीच नोकझोंक शुरु हो गई।

अलीगढ़ः अलीगढ़ में चेकिंग अभियान के दौरान सपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह और सीओ अनिल समानिया के बीच कहासुनी हो गई। दरअसल, सीओ ने राकेश सिंह की गाड़ी से काली फिल्म को उतरवा दिया था। जिस कारण विधायक भड़क गए और उन दोनों की बीच नोकझोंक शुरु हो गई। वहीं किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सपा सरकार में अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा से विधायक रहे ठाकुर राकेश सिंह दबंग प्रवृत्ति से जाने जाते हैं। वह रामघाट रोड से अपनी काले रंग की काले शीशों की गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे के निकट सीओ अनिल समानिया तमाम फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को रोक लिया गया और फिर राकेश सिंह की दबंगई उभर कर सामने आ गई। वह बीच सड़क पर ही सीओ अनिल समानिया से भिड़ गए।

दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इस दौरान सड़क पर लंबा लंबा जाम लग गया। राहगीरों को भी परेशानी होने लगी। हालांकि, काफी देर बाद जब काली फिल्म गाड़ी से उतर गई तो वह अपनी गाड़ी का चालान कटवा कर चले गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!