Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Sep, 2020 10:52 AM
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Chairman Akhilesh Yadav) के आह्वान पर सोमवार को देवरिया (Devaria) में सपा कार्यकर्ताओं (Samajwadi Workers) ने प्रदेश सरकार (State government)...
देवरिया: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Chairman Akhilesh Yadav) के आह्वान पर सोमवार को देवरिया (Devaria) में सपा कार्यकर्ताओं (Samajwadi Workers) ने प्रदेश सरकार (State government) के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन (Protest) किया।
पार्टी कार्यकर्ता जिले के पांचों तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने,सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, महंगाई, बेहाल किसान, बेरोजगारी आदि का आरोप लगाते हुए देवरिया, सलेमपुर, भाटपाररानी, रुद्रपुर, बरहज तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी की और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को देखते हुए सभी तहसीलों में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सारे मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था। विधायक आशुतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, एमएलसी राम सुंदर दास निषाद, पूर्व एमएलसी जे पी जायसवाल, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, स्वामीनाथ भाई, प्रदीप यादव आदि ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।