Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Nov, 2019 05:00 PM
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने अपने पदाधिकारियों को चयनित करना शुरू कर दिया है।
लखनऊ: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने अपने पदाधिकारियों को चयनित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई।