Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'प्रचार के लिए भ्रम और ‘डीपफेक' सहित सभी हथकंडे अपना रही'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 May, 2024 11:43 AM

congress adopting all tactics including illusion and  deepfake  for publicity

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसके शासन में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म कर दिया गया था और अब वह अपने प्रचार के लिए भ्रम, अफवाह, ‘डीपफेक' और अन्य सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है।...

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसके शासन में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म कर दिया गया था और अब वह अपने प्रचार के लिए भ्रम, अफवाह, ‘डीपफेक' और अन्य सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के नामांकन सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश आए ठाकुर ने लखनऊ हवाई अड्डे पर एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में ही आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म कर दिया गया था।

कांग्रेस भ्रम, अफवाह, डीपफेक और सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही: अनुराग ठाकुर
मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रम, अफवाह, डीपफेक और सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। जिस तरह विदेशी ताकतें किसी भी देश को अस्थिर करने की कोशिश करती हैं, उसी तरह कांग्रेस अपने प्रचार के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। ठाकुर ने कहा कि वे (कांग्रेस) लगातार झूठ बोलते रहे हैं। वे कहते हैं कि आरक्षण खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। सच यह है कि मोदी सरकार ने 10 साल तक शासन किया, आरक्षण की कोई बात नहीं हुई। मोदी राज में यह कभी खत्म नहीं होगा। हमने एससी, एसटी और ओबीसी को अधिकार दिए हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने उनके अधिकार छीन लिए हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण खतरे में है, चाहे वह आंध्र प्रदेश हो, कर्नाटक हो या तेलंगाना।

कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को अपमानित और परेशान किया: अनुराग ठाकुर
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को अपमानित और परेशान किया। मोदी जी के शासन में ही संविधान दिवस मनाया गया और 'पंच तीर्थ' बनाए गए। ‘सबका साथ सबका विकास' हमारा नारा है।" उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के लोग नया रिकॉर्ड बनाएंगे और "400 पार" के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे 2014 हो या 2019, उत्तर प्रदेश की भूमिका हमेशा रही है। हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो शहजादे पहले भी एक साथ आए थे। अब वे नए प्रिंट में आए हैं.... लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!