Edited By Pooja Gill,Updated: 29 May, 2025 01:08 PM

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सीएमओ कार्यालय का एक बाबू रिश्वत तेते हुए पकड़ा गया है। बरेली की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। उसने एक महिला कर्मचारी से 17 हजार की रिश्वत ली है, जैसे ही उसने पैसे लेकर अपनी स्कूटी की डिक्की...
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सीएमओ कार्यालय का एक बाबू रिश्वत तेते हुए पकड़ा गया है। बरेली की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। उसने एक महिला कर्मचारी से 17 हजार की रिश्वत ली है, जैसे ही उसने पैसे लेकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखे को ऊपर से बरेली की विजिलेंस टीम पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक में डार्करूम सहायक के पद पर तैनात सुनील कुमार इस समय सीएमओ कार्यालय में लिपिक संजय के सहायक के रूप में काम करता है। सीएचसी के कर्मचारियों का वेतन वह निकालता था, इसलिए वो उन कर्मचारियों से रिश्वत लेता था। इस बार उसने महिला कर्मचारी से 17 हजार की रिश्वत ली। लेकिन, बरेली की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
कम पैसे पर नहीं मानता था सुनील कुमार
जानकारी के मुताबिक, डीएम रोड निवासी अंशू करीब पांच-छह माह पहले सीएचसी जगत में बीएचडब्लू के पद पर मृतक आश्रित के रूप में लगी थीं। उनका करीब पांच महीनों का वेतन रुका हुआ था। उनका वेतन निकलवाने के लिए सुनील 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। महिला कर्मचारी 5 हजार रुपये लेकर गई, लेकिन सुनील ने उसे भगा दिया। फिर उसने सात हजार दिए, लेकिन फिर भी नहीं माना। इसके बाद परेशान होकर अंशू ने बरेली विजिलेंस टीम से संपर्क किया। इसके बाद प्लान बनाकर टीम ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।