'पहले राशन माफिया हजम कर जाते थे...', CM योगी बोले- आपके एक वोट ने सब कुछ बदल दिया

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 May, 2024 02:52 PM

cm yogi said in ghazipur

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार कर गाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित.....

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार कर गाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का समय याद करिए। माफियाओं का आतंक चरम पर था। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने सब कुछ बदल दिया है। सारे गुंडे माफिया ठिकाने लग गए हैं। मनबढ़ों की छाती पर बुलडोजर चल रहा है। कानून के राज के बिना सुशासन संभव नहीं है।


'ये OBC का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे...'
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग राम विरोधी है। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं जाएं। पाकिस्तान वाले उनको भीख तक नहीं देगा। ये आतंकियों के समर्थक हैं। ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये OBC का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो लोगों का हक छींनेगे।

'4 जून को नतीजे आने के बाद गठबंधन का बिखराव तय है...'
सीएम योगी ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। CM योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि ये देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहता है। तालिबानी शासन लागू करना चाहता है। हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

ये भी पढ़ें.....
- देवरिया में बोले PM मोदी- पाकिस्तान में सपा, कांग्रेस ‘इंडिया गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन' दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!