रुस से लौटने के बाद बोले CM योगी- भारत और रुस के बीच साइन हुए 7 MoU

Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Aug, 2019 05:19 PM

cm yogi press conference

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुस से लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारिक समझौतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत और रुस के बीच 7 एमओयू साइन हुए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुस से लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारिक समझौतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत और रुस के बीच 7 एमओयू साइन हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीयूष गोयल ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वहां के व्यापारियों से सकारात्मक बातचीत हुई है। दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था भारत की है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा खाघान्न उत्पादक है। यहां पर मैनपावर का बेहतर उपयोग हो सकता है। भारत और रुस के संबंधों में नई ऊंचाई आई है।

उन्होंने बताया कि रुस के साथ एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में समझौते हुए हैं। एक दूसरे संसाधनों का बेहतर उपयोग करके सफल हो सकते हैं। सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा से भारत और रूस के संबंध नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!