Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Oct, 2020 09:38 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरूष एक भारत-श्रेष्ठ भारत, अखंड- भारत...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरूष एक भारत-श्रेष्ठ भारत, अखंड- भारत के निर्माण के लिए एक महान प्रेरणा श्रोत है।
योगी ने शनिवार को ट्वीटकर कहा‘‘ भारतीय गणराज्य को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष, कुशल प्रशासक, अछ्वुत संगठनकर्ता, भारत के प्रथम गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिश: नमन। आपका त्यागमय जीवन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-अखंड भारत'के निर्माण हेतु एक महान प्रेरणा है।''