CM योगी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट, समय देने पर जताया आभार

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Aug, 2024 02:04 PM

cm yogi made a courtesy call on vice president jagdeep dhankhar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।  उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर सीएम योगी ने उनका हालचाल जाना। वहीं उप राष्ट्रपति ने सीएम योगी की सराहना की। उप राष्ट्रपति ने...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।  उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर सीएम योगी ने उनका हालचाल जाना। वहीं उप राष्ट्रपति ने सीएम योगी की सराहना की। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की प्रशंसा की।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार। दूसरी तरफ, उपराष्ट्रपति के ‘एक्स’ हैंडल से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई।

PunjabKesari

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी उप राष्ट्रपति ने सीएम योगी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश दुनिया में रोल मॉडल बन गया है। उप राष्ट्रपति ने सीएम को पर्सन ऑफ एक्शन का सिंबल भी बताया था।

वहीं सीएम योगी ने आज ही के दिन वर्ष भर पहले देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी अनूठी प्रतिभा, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक 'चंद्रयान-3' की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचते हुए माँ भारती को गौरवान्वित किया था। राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी सम्मान किया है। 

 उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया था, जो देश वासियों, विशेषकर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। आज प्रथम 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के अवसर पर हमारे मेधावी वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिन्होंने भारत को विश्व के नक्शे पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आप सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं!

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!