आज विकास के बड़े-बड़े कार्य बन रहे हैं नए भारत की पहचान: CM योगी

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 May, 2024 04:42 PM

cm yogi lashed out at the opposition

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देश के विकास और गरीब कल्याण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए दस साल अहर्निश प्रयास और तपस्या की है....

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देश के विकास और गरीब कल्याण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए दस साल अहर्निश प्रयास और तपस्या की है। देश में विकास के बड़े-बड़े कार्य हों या गरीब कल्याण के माध्यम से गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का कार्य हो, मोदी जी ने देश के लिए 10 साल अहर्निश प्रयास और तपस्या की है। देश में पहले आतंकी घटनाएं होती थीं। आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। ये परिवर्तन आपके एक वोट के कारण हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है।

विकास के बड़े-बड़े कार्य नए भारत की पहचान बन रहे : CM योगी
बता दें कि सीएम योगी ने आज भाटपार रानी के बीआरडी इंटर कॉलेज मैदान में सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज कभी सपना था, मगर आज बाबा देवरहा के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। पहले पानी के लिए तरसना होता था, आज हर घर नल की योजना है। विकास के बड़े बड़े कार्य नये भारत की पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे प्रदेश से माफिया का सफाया किया गया है, वैसे ही पूर्वांचल से इन्सेफलाइटिस को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है। वहीं कांग्रेस अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाना चाहती है, जो औरंगजेब का जजिया कर है।

'आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता...'
सीएम योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या और पिता को कैद करके पानी-पानी के लिए तरसा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा ‘‘ आप जो पसीना बहा रहे हैं, इसके लिए भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र का विकास करके आपका कर्ज चुकाने का काम करेगी।'' योगी ने कहा कि देश में एक ही स्वर गूंज रहा है‘‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार‘‘। इस नारे से ही सपा, कांग्रेस और बसपा को चक्कर आने लगता है। उनके पास इतनी सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। अब तो जनता कहती है कि‘‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और 2024 में फिर से कमल खिलाएंगे‘‘।

सपा सरकार में गरीब भूख से मरता था: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गरीब भूख से मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 60 करोड़ को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों को उज्ज्वला योजना देने का कार्य हुआ है। इसके साथ ही चार करोड़ गरीबों के घर बन चुके हैं। चार जून के बाद तीन करोड़ गरीबों के लिए और घर बनेंगे। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा के समय भाटपार में दंगा करके हिन्दुओं की झोपड़यिों को जलाकर उन्हें बंद कर दिया गया था, तब मैं यहां आया था और उन्हें छुड़ाने का काम किया था। मगर आज यूपी में दंगा नहीं होता है। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा है। पर्व त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!