लोकतंत्र और संविधान को बरकरार रखने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में वोट डाले: अखिलेश यादव

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 May, 2024 07:38 AM

cast maximum number of votes akhilesh yadav

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से अधिक

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि "लोकतंत्र और संविधान को बरकरार रखने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में घरों से निकलकर अपना वोट ज़रूर डालें। वोट डालने का एक दिन पूरी ज़िंदगी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है"।

बता दें कि आज यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें से 8 महिलाएं हैं।  इस चरण में 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!