CAA, NRC ने मुस्लिमों के जीवन को कठिन बना दिया है: मायावती

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Feb, 2020 05:04 PM

caa nrc make muslim lives difficult mayawati

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी ने मुस्लिमों के जीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और आप के ‘‘लोकलुभावने घोषणापत्रों'''' के लालच में नहीं आएं...

लखनऊ/नई दिल्लीः बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी ने मुस्लिमों के जीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और आप के ‘‘लोकलुभावने घोषणापत्रों'' के लालच में नहीं आएं।

मायावती ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतती है तो वह उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन की तर्ज पर दिल्ली का विकास करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी मुद्दों के बाद ‘‘मुस्लिमों का जीवन ज्यादा कठिन हो गया है।'' उन्होंने लोगों से कहा कि वे ‘‘विपक्षी दलों के हथकंडों से सचेत रहें जो वोट देने के लिए आपको लालच देंगे।'' 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!