गुप्तांग काटा...तेजाब से जलाया फिर घूरे में दफना दिया, प्रेम प्रसंग में दी गई युवक को दर्दनाक मौत

Edited By Imran,Updated: 16 Oct, 2024 04:44 PM

burnt with acid and then buried in ghure

यूपी के बदायूं जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका खुलासा तब हुआ जब उसके शव को कुत्तों ने नोचना शुरू किया। बुधवार सुबह लोगों की नजर पड़ी। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बताया...

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका खुलासा तब हुआ जब उसके शव को कुत्तों ने नोचना शुरू किया। बुधवार सुबह लोगों की नजर पड़ी। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसका गुप्तांग भी काटा गया है। 

बता दें कि मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के नानकपुर का रहने वाला आकाश की नानी का घर फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में है। पिछले कई दिनों से वह अपने मामा के घर रह रहा था। कभी-कभी अपने गांव भी चला जाता था। बीते दिनों आकाश अपने घर गया था। बताया जाता है कि शनिवार को उसके दोनों ममेरे भाई आकाश को घर से बुलाकर अपने साथ ले आए थे। उसी दिन से उसका फोन नंबर बंद हो गया। 

कुत्ते नोच रहे थे शव 
बताया गया कि मृतक आकाश को तलाशने के लिए मां मुन्नी और बहन भूरी तलाशते हुए गांव तक पहुंच गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गांव के बाहर घूरे में दबे युवक के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उस पर लोगों की नजर पड़ी तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी थाना पुलिस के साथ सीओ उमेशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल पर छानबीन की गई। 

पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक पहले युवक की हत्या की गई। उसके बाद शव को तेजाब से जलाया गया, फिर घूरे में दबा दिया गया। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। पुलिस की जांच में अभी तक पता चला कि युवक का रिश्ते की ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!