मथुरा में मालगाड़ी से टकराया सांड़, पटरी से उतरे दो डिब्बे

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Sep, 2019 10:56 AM

bull collided with a freight train in mathura

मथुरा-अछनेरा रेलखण्ड में सांड़ से टकराने के कारण एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में करीब 150 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से आगरा से कासगंज जाने वाली पैसेंज...

मथुराः मथुरा-अछनेरा रेलखण्ड में सांड़ से टकराने के कारण एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में करीब 150 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से आगरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चार घंटे तक फंसी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी सीमेंट लेने राजस्थान जा रही थी।

रविवार शाम करीब पांच बजे एक सांड़ बिरजापुर गांव के निकट मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया। इस घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए और 150 मीटर हिस्से में 50 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना पर परिचालन अधिकारी पीडब्लूआई श्याम कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद मौके पर पहुंचे। मथुरा जंक्शन स्टेशन के निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि देर शाम तक पटरियों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया तथा अब यातायात सामान्य हो गया है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!