घर में फंदे से लटका मिला BSc छात्रा का शव; शरीर पर चोट के निशान...कलाई भी टूटी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 May, 2024 02:01 PM

bsc student s body found hanging in house

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बीएससी की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव काफी बुरी हालत में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, कलाई भी टूटी हुई थी। घर में लटका हुआ शव देखकर परिजनों में कोहराम...

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बीएससी की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव काफी बुरी हालत में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, कलाई भी टूटी हुई थी। घर में लटका हुआ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव देख उड़े मां के होश
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कोलियोंन की है। यहां के निवासी शांति स्वरूप यादव दिल्ली में हलवाई हैं। उनकी पत्नी राधा दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। बताया गया है कि राधा अपने बेटे को लेकर अवागढ़ मार्केट में दवा दिलवाने के लिए गई थी। उस समय बेटी घर पर अकेली थी। वो देर शाम जब घर लौटी तो गेट पर ताला लगा हुआ था। उसने सोचा कि शायद बेटी किसी पड़ोसी के यहां गई होगी। उसने पड़ोसियों के यहां भी तलाश किया, लेकिन बेटी नहीं मिली। इसके बाद राधा घर के पीछे वाले दरवाजे की ओर पहुंची तो वो खुला हुआ था। घर पहुंचते ही उसके होश उड़ गए। उसकी बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था।

मां ने लगाया हत्या का आरोप
फंदे से लटका बेटी का शव देखकर मां के होश उड़ गए। उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित मां का कहना है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया है। मां ने यह भी बताया है कि कॉलेज आने जाने के दौरान कोई व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।      
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!