Edited By Mamta Yadav,Updated: 29 May, 2025 10:18 PM

इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लरखोर में एक नवप्रसूता महिला के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने सिर्फ रुपए न देने पर अपनी भाभी के पेट में लात मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में...
Etawah News, (अरवीन): इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लरखोर में एक नवप्रसूता महिला के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने सिर्फ रुपए न देने पर अपनी भाभी के पेट में लात मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवर ने भाभी के ऊपर किया हमला
जानकारी के अनुसार, ग्राम लरखोर निवासी संतोष कुमार की पत्नी ममता ने मंगलवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद गुरुवार को वह जब घर लौटी तो उसका देवर बृजेश घर आया और ममता से रुपए मांगने लगा। ममता ने कहा कि वह कुछ देर बाद पैसे दे देगी, लेकिन इसी बात पर बृजेश गुस्से में आ गया और उसने ममता के पेट में जोरदार लात मार दी। नवप्रसूता महिला को पेट में तेज दर्द होने लगा और परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

महिला ने देवर के बारे में की जानकारी
अस्पताल में भर्ती ममता ने बताया कि उसका देवर उससे जबरन रुपए मांग रहा था और मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। ममता ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उसके पति संतोष कुमार के साथ भी बृजेश ने हाथापाई की। अस्पताल में ममता के साथ उसकी नवजात बच्ची भी मौजूद है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता को उचित इलाज दिया जा रहा है और पुलिस का कहना है कि उसे पूरी तरह न्याय दिलाया जाएगा।