Kushinagar News: वर्तमान सांसद पर BJP ने एक बार फिर जताया भरोसा, बनाया लोकसभा प्रत्याशी

Edited By Imran,Updated: 03 Mar, 2024 02:46 PM

bjp once again expressed confidence in the current mp

आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसे में यूपी के कुशीनगर जिले से एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे पर भरोसा जताया है। सांसद विजय...

Kushinagar (अनुराग तिवारी ): आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसे में यूपी के कुशीनगर जिले से एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे पर भरोसा जताया है। सांसद विजय कुमार दुबे को भाजपा ने कुशीनगर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है

2019 में भी विजय दुबे को लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया था जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। विजय दुबे के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2001 में योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी में वह शामिल हुए और कुशीनगर के जिला समन्वयक बन गए। उन्होंने कड़ी मेहनत की थी इसलिए संगठन कुशीनगर में मजबूत हो गए और वह योगी आदित्यनाथ के गरीबी भी बन गए। 2007 में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में गिरफ्तार कर लिया गया इस कार्रवाई के परिणाम स्वरूप हड़ताल हुई और विजय कुमार दुबे को एनएसए, आईपीसी 307 और कई अन्य आरोपों में गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया। उसी के बाद से उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 2009 में भाजपा ने उन्हें कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन वह उस वक्त हार गए थे 2010 में वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2012 में उन्होंने खड्डा विधानसभा की सीट से विधानसभा का चुनाव जीत और वह विधायक बन गए। 

उसके बाद उन्होंने 2016 में फिर से भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली और 2019 में पार्टी ने भरोसा कर उन्हें अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद उन्होंने जीत दर्ज की और वह वर्तमान समय में कुशीनगर के सांसद हैं, ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर के पार्टी में एक बार फिर से वर्तमान सांसद को कुशीनगर की लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!