दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर बोले BJP सांसद साक्षी महाराज- मैं इसको 'पत्थर जिहाद' का नाम दूंगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Apr, 2022 06:02 PM

bjp mp sakshi maharaj said on the communal violence in delhi

दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मैं इसको पत्थर जिहाद का नाम दूंगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं। उन्हों...

उन्नाव: दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मैं इसको पत्थर जिहाद का नाम दूंगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में विपक्षी दलों का भी हाथ हो सकता है। साक्षी महाराज ने आगे कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता पर नींबू निचोड़ने का काम राजनीतिक दल कर रहे हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि पत्थर फेंके जा रहे हैं इसलिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। अभी तक कश्मीर के लोगों ने पत्थर फेंकते हुए देखा गया, अब रामनवमी के दिन पूरे देश में पत्थर फेंके जा रहे है। उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज के दिन मस्जिद से निकलती है, तो उनके हाथ में पत्थर होते हैं। क्या मस्जिदों में पत्थर फेंकना सिखाया जाता है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हनुमान जी के मंदिर से निकल कर किसी ने पत्थर नहीं फेंका, दुर्गा मंदिर से निकलकर किसी ने पत्थर नहीं फेंका, गुरुद्वारे से निकलकर किसी ने पत्थर नहीं फेंका। मुसलमानों का एक भी त्यौहार पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंका, लेकिन रामनवमी के दिन पत्थर क्यों फेंके जाएंगे? साक्षी महाराज ने कहा कि मुसलमान भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। क्योंकि हिंदू- मुसलमान करना विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया है तभी चार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!