Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2025 08:20 PM

बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बांसडीह से प्रत्याशी रह चुके बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बबन सिंह रघुवंशी महिला डांसर के साथ अश्लील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हरकत के लिए उन्हें कोई रोक...
बलिया: बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बांसडीह से प्रत्याशी रह चुके बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बबन सिंह रघुवंशी महिला डांसर के साथ अश्लील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हरकत के लिए उन्हें कोई रोक भी नहीं रहा है जबकि वहां पर मौजूद लोग उनकी वीडियो बनाने में मस्त दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमला वार हो गया है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं वायरल वीडियो को लेकर बबन सिंह रघुवंशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा मेरे छबि को खराब करने के लिए ये साजिश की गई है। उन्होंने का कि बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर कुछ हमारे विरोधी भी गए हुए थे वहां पर ही ये साजिश की गई है।
सिंह ने बताया कि बलिया में जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है इसी को लेकर ये सब साजिश की गई है। बब्बन सिंह ने विधायक केतकी सिंह के पति पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर SP से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।