2017 के पहले गुंडा-माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे-माफिया दहशत में हैं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 May, 2024 06:31 PM

before 2017 goons and mafia used to spread terror now goons and mafia

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को विजय बनवाने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। जिसमे डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में जो 2017 के पहले गुंडा-माफिया का बोलबाला था। भाजपा की सरकार बनते ही योगी...

Hamirpur News: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को विजय बनवाने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। जिसमे डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में जो 2017 के पहले गुंडा-माफिया का बोलबाला था। भाजपा की सरकार बनते ही योगी और मोदी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल में डालने का काम किया। 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे। अब गुंडे माफिया दहशत में हैं। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व दलितों के हित में काम करती है। बिना भेदभाव के सबके साथ सरकार न्याय करती है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रवेश करते ही अपार भीड़ का जो स्नेह मिला उससे यह पता चलता है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता पूरी तरह से समझ गई है कि भाजपा सरकार ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है।
PunjabKesari
ब्रजेश पाठक गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से उनका गहरा नाता है। यही वजह है कि नामांकन की सूचना मिली तो वह खुद को आने से नहीं रोक सके। पुष्पेंद्र चंदेल ने 10 वर्ष में जिले के विकास को उसी प्रकार गति दी जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सपा बसपा की सरकारें भ्रष्टाचारियों की सरकारें थीं। जिस गाड़ी पर सपा का बड़ा झंडा होता गाड़ी के अंदर उतना बड़ा गुंडा हुआ करता था। अब गुंडों-माफिया से जनता को मुक्ति दिला दी गई है।
PunjabKesari
पाठक बुधवार को भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जल संकट से जूझता रहा। पानी की ट्रेन आने की बात आज भी याद है। प्रधानमंत्री ने हर घर नल की योजना दी है। अयोध्या में भव्य मंदिर बना, महाकाल की नगरी सजी, मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर बन रहा है। अब कृष्ण कन्हैया इंतजार कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव नहीं धर्म और अधर्म की लड़ाई है। हम सभी को धर्म का साथ देना है। कहा कि गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं भाजपा सरकार ने संचालित कीं। गरीब बहन-बेटियों के लिए स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय बनवाए हैं। बिजली आपूर्ति पहले एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में आती थी। अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में भरपूर बिजली दी जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का गुणगान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!