‘इंडी गठबंधन नए डिब्बे में बासी मिठाई के समान…’ शाहजहांपुर में बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Apr, 2024 12:50 AM

indi alliance is like stale sweets in a new box   deputy cm brajesh pathak

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया समूह पर निशाना साधते हुये उसे नये डिब्बे में बासी मिठाई के समान करार दिया। जिले के कांट कस्बे में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में...

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया समूह पर निशाना साधते हुये उसे नये डिब्बे में बासी मिठाई के समान करार दिया। जिले के कांट कस्बे में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टियों का गठबंधन है। यह गठबंधन नए डिब्बे में पुरानी मिठाई के समान है।
PunjabKesari
मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के पक्ष में जो लहर चली है वह पूर्वांचल में पहुंचते पहुंचते सुनामी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने कहा जनता ने मन बना लिया है। नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। पहले चरण में हुए मतदान से ही तय हो गया है कि पार्टी को बड़ी जीत मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जो कार्य किए हैं। उनसे जनता का भरोसा बढ़ा है।
PunjabKesari
UP की कानून व्यवस्था देश ही नहीं विदेश में भी मिसाल बन गई
योगी सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए पाठक ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था देश ही नहीं विदेश में भी मिसाल बन गई है। इससे पहले उन्होंने बूथ अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर जोर दिया। आगे कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा उतना ही भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर बढ़ेगा। इस दौरान वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रत्याशी सांसद अरुण सागर, ददरौल से उपचुनाव प्रत्याशी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!