बड़ी खबर: बाहुबली मुख्तार अंसारी इस बार नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, मऊ से अब बेटा आजमाएगा किस्मत

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Feb, 2022 07:17 PM

bahubali mukhtar ansari will not contest up assembly elections this time

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मऊ सीट की सियासी विरासत अब मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को...

मऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मऊ सीट की सियासी विरासत अब मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को सौंप दी है। जिस मऊ सदर सीट से पिता लगातार पांच बार विधायक रहे, अब वहीं से इस बार बेटे अब्बास अपनी किस्मत आजमाएंगे। अब्बास अंसारी ने सोमवार को दो सेट में नामांकन दाखिल कर दिया है।

दरअसल, मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने नॉमिनेशन फाइल करने की भी इजाजत दे दी थी, मगर अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर अपने बेटे अब्बास अंसारी को लड़वाएंगे। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के टिकट पर अब्बास अंसारी ने आज यानी सोमवार को दो सेट में नामांकन भी भर दिया।

बता दें कि मऊ सीट से मुख्तार अंसारी लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। दशकों बाद ऐसा पहली बार होगा जब मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी खुद चुनावी मैदान से पीछे हट रहे है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अब्बास अंसारी ने कहा कि प्रशासन की वजह से मेरे पापा चुनाव नही लड़ेंगे। बाप-बेटे में कोई फर्क नही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!