दुखद! शादी के 3 घंटे बाद ही उजड़ गया सुहाग, बेसुध हुई दुल्हन....परिवार में छाया मातम

Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Mar, 2024 01:27 PM

badaun the bride became a widow just 3 hours after the marriage

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां शादी के महज तीन घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई......

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां शादी के महज तीन घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करके दूल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही एक हादसे ने दोनों परिवारों की सारी खुशियां छीन लीं।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (22) की शादी बिसौली क्षेत्र के गांव जलालपुर की रहने वाली प्रियंका के साथ तय हुई थी। बीते दिन बृहस्पतिवार को बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि जितेंद्र शादी समारोह में अपनी मां और गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक पर आया था और प्रियंका अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। शादी के बाद प्रियंका अपने मायके वालों के साथ ससुराल चली गई जबकि जितेंद्र, अपनी मां और धारा सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब बाइक ढ़ौली मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और धारा सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
PunjabKesari
वहीं, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया। वहीं, जब इस हादसे की खबर नवी नवेली दुल्हन को मिली तो उसके होश उड़ गए। वो रो-रोकर बेसुध हो गई।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
ग्रेटर नोएडा का अंधा कानून, मारपीट की घटना को पुलिस बता रही सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश नोएडा जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां पर क्रिकेट मैच खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने  दूसरे पक्ष पर हमला बोला दिया। जिसमें एक युवक पूरी तरह से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!