बदायूं: पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को लाए गए बच्चों के शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2024 01:48 PM

badaun dead bodies of children brought for last rites after post mortem

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इधर सु...

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इधर सुबह ही दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर ले जाए गए। जहां से शव को कछला ले जाया गया। बच्चों के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अब तक आरोपित पक्ष से कोई सामने नहीं आया है। जिसके चलते उसका शव मोर्चरी में ही रखा है। 

बच्चों की बेहरमी से की गई हत्या पर अब सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या तंत्र-मंत्र की वजह से मासूमों की हत्या की गई है। बदायूं डबल मर्डर में तंत्र-मंत्र की वजह से हत्या की आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि हत्यारे साजिद के चेहरे पर खून लगा हुआ था। अब पुलिस इस एंगल से बदायूं डबल मर्डर मामले की जांच करने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोपी साजिद तांत्रिक विद्या करता था और बच्चों का खून भी पी रहा था। बरेली रेंज के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि ये जांच का विषय है कि आरोपी तांत्रिक विद्या करता था। वह क्या करता था और क्या नहीं करती था इसकी भी जांच की जाएगी। जो सच्चाई है वो सामने आएगी। यह बात को पक्की है कि पुलिस जांच पड़ताल करके सच्चाई सामने लाएगी, लेकिन इस दोहरे हत्याकांड की कुछ और वजहें भी हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!