विधानसभा उपचुनाव: अंतिम दिन नामांकन भरेंगे भाजपा के सभी प्रत्याशी

Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Sep, 2019 08:49 AM

assembly by election all bjp candidates will file nomination on the last day

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर अगले माह होने वाले उपचुनाव के लिये भाजपा के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को नामांकन भरेंगे। पार्टी ने उपचुनाव के लिये प्रतापगढ़ को छोड़कर 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी रविवार को घोषित कर दिये।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर अगले माह होने वाले उपचुनाव के लिये भाजपा के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को नामांकन भरेंगे। पार्टी ने उपचुनाव के लिये प्रतापगढ़ को छोड़कर 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी रविवार को घोषित कर दिये। 

सोमवार नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा ने गंगोह सीट से कीरत सिंह, रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, इगलास से राजकुमार सहयोगी, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, गोविंदनगर से सुरेन्द्र मैथानी, माणिकपुर से आनंद शुक्ला, जैदपुर से अम्बरीष रावत, जलालपुर से राजेश सिंह, बलहा से सरोज सोनकर तथा घोसी से विजय राजभर को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी उपचुनाव के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, स्थानीय सांसद, विधायक, जिलों के पदाधिकारी प्रत्याशियों के साथ जाएंगे। लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के लिये पार्टी उम्मीदवार के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन तथा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मौजूद रहेंगे।

सहारनपुर की गंगोह विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया, धर्म सिंह सैनी एवं विजय पाल सिंह तोमर रहेंगे। बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!