UP में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी इकाइयां भंग, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए नए सिरे से होगा गठन

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Dec, 2024 10:29 AM

all units of congress in up including state dissolved

UP News: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...

UP News: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस समिति, जिला शहर एवं ब्लाक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में इन कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

सभी कमेटियों का नए सिरे से होगा गठन
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन के विस्तार की योजना बनाई थी। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के विस्तार का एक खाका तैयार किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस योजना के तहत कई जिलों का दौरा भी किया था। हाल ही में कांग्रेस केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी राज्यों में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन के पुनर्गठन का निर्देश दिया। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में भी पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब प्रदेश में सभी कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य
प्रदेश में नियुक्त छह राष्ट्रीय सचिवों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिलों का दौरा करेंगे, और यहां सक्रिय नेताओं को चिन्हित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी कमेटियों को तैयार किया जाएगा। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 76 सचिव नियुक्त किए गए थे। इसमें लगभग 67 प्रतिशत पदाधिकारियों की उम्र 50 साल से कम थी। उदयपुर चिंतन शिविर में की गई घोषणाओं के तहत 68 प्रतिशत से ज्यादा पदों पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व दिया गया था। प्रदेश कार्यकारिणी में 23 दलित, 22 मुसलमान और 44 ओबीसी वर्ग के नेताओं को स्थान दिया गया था। इसके अलावा सामान्य वर्ग में 12 ठाकुर, 16 ब्राह्मण, तीन भूमिहार समेत 41 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। अब प्रदेश कांग्रेस के सभी कमेटियों के नए गठन के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी और मजबूत होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!