अखिलेश यादव ने BJP पर बोला जुबानी हमला, कहा- बुलडोजर नहीं, 'लैपटॉप' लेकर आओ!

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Nov, 2021 04:46 PM

akhilesh yadav attacked bjp verbally said not bulldozer

समाजवादी कुनबा लगातार बसपा में सेंधमारी कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को अम्बेडकरनगर जिले में बसपा के 2 दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की...

अम्बेडकरनगर: समाजवादी कुनबा लगातार बसपा में सेंधमारी कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को अम्बेडकरनगर जिले में बसपा के 2 दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

वहीं एक जनादेश रैली को भी अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि 2GB डेटा का लैपटॉप कहां गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘बुलडोजर’ लेकर नहीं ‘लैपटॉप’ लेकर आओ। क्योंकि नौजवानों को लैपटॉप की जरूरत है। समाजवादी वक्त आने पर लैपटॉप और बुलडोजर दोनों चला सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने अन्याय बढ़ाया है। किसानों को धोखा देने का काम किया है। किसान जो हमारा पेट भरता है। उसके साथ धोखा और अन्याय किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। किसान को गाड़ी से कुचल दिया। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है। उससे क्या किसानों को राहत मिलेगी। गांव गांव सिलेंडर बांटे जा रहे थे। अब उज्ज्वला योजना बुझला योजना बन गई है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री महंगाई कम करने के लिए सिलेंडर का रंग बदल दे या नाम बदल देंगे। पेट्रोल सौ के पार हो गया। अब मोटरसाइकिल भी नहीं चल पाएगी। वहीं खाद महंगी हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। यह सब काम सपा में हुए हैं। अब भाजपा उसका फीता काट रही है। अब सुनने में आ रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का उद्घाटन होने जा रहा है, यह भी सपा सरकार ने दिया है। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया गया है। तीन इंजन की सरकार ने किसानों को कुचला। एक सरकार केन्द्र की, एक सरकार उत्तर प्रदेश की और एक सरकार लखीमपुर खीरी की है। लखीमपुर खीरी की सरकार तो अलग ही चल रही है। भाजपा सरकार ने अन्याय बढ़ाने के साथ भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। भाजपा के शासन में बुनकर भी परेशान हैं। सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर पा रही है। बता दें कि अखिलेश ने जिला मुख्यालय स्थित भानमती पीजी कॉलेज में जनादेश रैली को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!