देश स्वीकार नहीं करेगा अन्नदाता का अपमान, समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी: अखिलेश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Sep, 2021 04:30 PM

akhilesh says country will not accept the insult of annadata

ताजनगरी आगरा (Agra) पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) किसानों के सम्मान की...

आगरा: ताजनगरी आगरा (Agra) पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) किसानों के सम्मान की बात करती थी। उनकी आय दोगुनी करने सपने दिखाए थे, लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई, हां महंगाई को दोगुना कर दिया गया है। किसानों के साथ भाजपा (BJP) ने छल किया है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को किसानों का अहित करने वाले तीन कृषि कानून (Three agricultural laws) वापस लेने चाहिए। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद (Firozabad) में हालात बेकाबू हो रहे हैं। बहुत से गांव ऐसे हैं जहां 100 से 200 बच्चों को अज्ञात बीमारी ने घेर लिया है। समाजवादी पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार इन आंकड़ों की राेकथाम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के लिए कहा कि उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए जसवंत नगर सीट छोड़ रखी है। उनके नेताओं का भी हम ध्यान रखेंगे। 
PunjabKesari
सपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जाएगा। यूपी में औवेसी (Owaisi) के सक्रीय होने के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। यहां सभी के लिए जगह है। कोई भी दल यहां आ सकता है। किसी के लिए भी मनाही नहीं है। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आज निजी कार्यक्रम के तहत आगरा आए हुए हैं। पिछले दिनों हुई समाजवार्दी पार्टी से जुड़े लोगों की मृत्यु पर शाेक संवेदना प्रकट करने के लिए अखिलेश आगरा आए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!