बूथ सम्मेलन में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले-राजनीति करना हमारा व्यापार नहीं, गरीबों की सेवा करना ही उद्देश्य

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Apr, 2024 06:00 PM

doing politics is not our business our aim is to serve the poor swatantra dev

शनिवार को जनपद के बीकापुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है।

अयोध्याः शनिवार को जनपद के बीकापुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। इस दौरान सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। साथ ही इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवाद,परिवारवाद व वंशवाद की पार्टियां हैं। 

PunjabKesari

2014 के पहले देश में बम फूटते थे, लूट खसोट होती थी..
 स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 के पहले देश में बम फूटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी,लेकिन अब बम नहीं फटता,अब कोई भूखा नहीं मरता है।  जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी,लेकिन आज आधी रात में भी कोई अयोध्या से लखनऊ व हरिद्वार जा सकता है। आज लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। 

PunjabKesari

इंडी गठबंधन को जनता ने शून्य पर बोल्ड कर दिया 
शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी और आतताई गठबंधन को इस चरण में भी जनता ने शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। हाथी, हाथ और साइकिल चारों खाने चित हो चुके हैं। सपा और इंडी गठबंधन के झूठे प्रचार को जनता ने नकार दिया है। शुक्रवार को उप्र. भाजपा मुख्यालय में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। यहां स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के रुझानों से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के पक्ष में चली लहर दूसरे चरण में और भी पुष्ट हो गई है। वहीं, जेपीएस राठौर ने कहा कि 2014 और 2019 की तरह फिर से पश्चिम यूपी और ब्रज में कमल का फूल खिलेगा और आने वाले 'चरणों में भाजपा को जनसमर्थन और भी पुष्ट होता जाएगा। हम 80 की 80 सीटों को जीतने में सफल रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!