मुंह पर पेशाब कर दबंग ने छुवाए पैर...पकड़े जाने पर निकली हेकड़ी, बोला- माफ कर दो प्लीज, कभी ऐसा नहीं करूंगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Jul, 2023 04:59 PM

agra urine scandal accused trembled when caught said pleas

यूपी के आगरा से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इस घटना का वीडियो सोश...

आगरा: यूपी के आगरा से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि फायरिंग करने, युवक से पैर छुवाने और पिटाई कर पेशाब करने की घटनाओं के सोमवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे।
PunjabKesari
इस मामले में पुलिस ने किरावली के गांव पुरामना के आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते आरोपी आदि थर-थर कांपने लग गया। उसने पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगी। बस एक ही बात बोला, अब रहने दो, कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दो। इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथ भोला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपी आदित्य 20 साल का है। उसने पूछताछ में बताया कि वह मामा के घर मोहम्मदपुर में रहता है। फतेहपुर सीकरी के गांव सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा और विक्की उर्फ विक्रम के साथ रहता था। दोनों गैंगस्टर हैं। 9 महीने पहले विक्की ने निक्की के घर पर जाकर दबंगई की थी। उसके घरवालों की पिटाई कर दी थी। इससे वो नाराज थे। उनके साथी साहिला खान ने बहाने से विक्की को गांव अटूस बुलाया था। आदित्य, निक्की बग्गा, साहिल्ला खान, भोलू और मोहित शर्मा ने उससे मारपीट की थी। भोलू ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। आदित्य ने मुंह पर पेशाब किया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Start delayed due to rain

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!